राम मंदिर के सवाल और जवाब
राम मंदिर पर कब और क्या हुआ।
नमस्कर दोस्तो
आज 22-01-2024 को हिंदुत्व का सबसे बड़ा दिन है, आज हर व्यक्ति गर्व महसूस कर रहा है, इस लिए हमारे सभी पाठकों को राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा की बहुत बहुत बधाई, जैसा की हमारे प्रिय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी ने अयोध्या से अपने भाषण में कहा है कि यह एक नए युग की शुरुआत हैं।
आज हम राम मंदिर से जुड़े कुछ तथ्य आपको सवालों के माध्यम से बताएंगे जिसकी जानकारी आपको होनी चाहिए।
राम मंदिर पर कब और क्या हुआ.?
सवाल नम्बर 01
सबसे पहले राम मंदिर कब और किसने गिराया था।
जवाब - सन 1528 में बाबर ने राम मंदिर को तोड़कर मस्जिद का निर्माण करवाया था।(जिसे बाबरी मस्जिद कहा गया)
सवाल नम्बर 02
पहली बार कब अयोध्या में सांप्रदायिक दंगे हुए।
जवाब - राम जन्म भूमि विवाद तो काफी समय से चल रहा हैं लेकिन पहली बार सन 1853 में सांप्रदायिक दंगे हुए।
सवाल नम्बर 03
राम मंदिर पर सबसे पहले कोर्ट में याचिका कब किसने और कहा दायर की।
जवाब - सन 1885 में महंत रघुबीर दास ने फैजाबाद जिला अदालत में पहली याचिका दायर की
सवाल नम्बर 03
अयोध्या जन्मभूमि में राम लला की मूर्तियां कब पाई (देखी) गई।
जवाब - 23 दिसम्बर 1949 को
सवाल नम्बर 04
जन्म भूमि विवाद के बाद कोर्ट ने कब हिंदु श्रद्धालुओ के लिए ताला खोलने के आदेश दिए
जवाब - 1986 में जिला जज के एम पांडे ने आदेश दिया। लेकिन मुसलमान इसके विरोध में उतर गए।
नोट - सन 1989 में राम मंदिर की नीव रखकर मंदिर बनाने का कार्य शुरू किया लेकिन यह हिंदु मुस्लिम राजनेतिक की भेंट चढ़ गया, सन 1990 में हजारों हिन्दू कार सेवक अयोध्या में इकट्ठा हुए,देश के कोने कोने से लोग अयोध्या पहुंचने लगे ।
सवाल नम्बर 05
अयोध्या में कार सेवकों पर गोलियां कब चली।
जवाब - 30 अक्टूबर 1990 को,
नोट - हजारों कार सेवकों को रोकने के लिए तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के आदेश पर पुलिस ने कार सेवकों पर गोलियां चला दी।
6 दिसंबर 1992 को हजारों की भीड़ ने विवादित ढांचा गिरा दिया, इसके बाद हिंदु मुस्लिम दंगे भड़क गए जिसने करीब 2 हजार लोग मारे गए।
सवाल नम्बर 06
विवादित ढांचे के विवाद को सुलझाने के लिए किसने और कब अयोध्या समिति का गठन किया।
जवाब - जनवरी 2002 में अटल बिहारी बाजपेई ने अयोध्या समिति का गठन किया ।
सवाल नम्बर 07
अयोध्या के विवादित जमीन पर आतंकी हमला कब हुआ।
जवाब - जुलाई 2005 में 5 आतंकियों ने जानलेवा हमला किया जिसमें पांचों आतंकी मारे गए।
सवाल नम्बर 08
राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला कब आया।
जवाब - 9 नवंबर 2019 को
सवाल नम्बर 09
राम मंदिर के भव्य निर्माण के लिए भूमि पूजन कब और किसने किया ।
जवाब - 5 अगस्त 2020 को देश के लोकप्रिय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने भुमि पूजन किया।
सवाल नम्बर 10
अयोध्या में भव्य राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा किसने और कब की।
जवाब - 22 जनवरी 2024 को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने ने
नोट - मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी ने स्वय 11 दिन के वर्त और यम नियम का पालन किया, यहां हजारों लोगों को आमंत्रित किया गया, जिसमे देश के VVIP, दंगे में मारे गए कार सेवकों के परिवार और राम मंदिर से जुड़े हर व्यक्ति को आमंत्रित किया गया।
राम मंदिर के बारे में
सवाल नम्बर 01
राम मंदिर की मूर्ति किसने बनाई
जवाब - राम मूर्ति कर्नाटक के प्रसिद्ध मूर्तिकार अरुण योगीराज द्वारा बनाई गई।
सवाल नम्बर 02
राम मंदिर किससे बना हैं
जवाब - राम मंदिर पत्थर से बनाया गया है, इसमें स्टील या लोहे का उपयोग नहीं किया गया है।
सवाल नम्बर 03
राम मंदिर का मुंह किस दिशा में हैं
जवाब - पूर्व दिशा में
सवाल नम्बर 04
अयोध्या कौनसी नदी के किनारे बसी है।
जवाब - सरयु नदी
सवाल नम्बर 05
हनुमान गढ़ी कहा पर हैं।
जवाब - अयोध्या में
क्या आप जानते हैं अयोध्या कहा है और वहा पर कैसे पहुंचा जाए.?
अयोध्या भारत के उत्तरप्रदेश राज्य में स्थित हैं, अयोध्या की निम्न शहरों से दूरी।
शहर दूरी किलोमिटर
दिल्ली - 670km
बैंगलोर- 1900km
चेन्नई- 1950km
मुम्बई- 1600km
अहमदाबाद-1350km
जयपुर- 700km
0 टिप्पणियाँ