दुनिया के अजीबो गरीब सवाल जवाब World's weirdest questions and answers,strange laws of the world SAWAL JAWAB PAHELI

दुनिया के अजीबोगरीब सवाल और जवाब 

  दुनिया के अजीबो गरीब कानून

पूरी दुनिया में 195 देश हैं, सभी देशों की कनून व्यवस्था अलग अलग है, क्योंकि सभी देश लोकतंत्र यानी संविधान के हिसाब से नहीं चलते, कुछ देशों में राजा शाही शासन होता है, जो परिवार में ही चलाता रहता हैं,

      सभी देशों के कानून अलग-अलग होने के कारण कुछ देशों के कानून ऐसे हैं जो अपने आप में एक अजीबो गरीब पहेली बन जाते हैं, वह भी उन लोगों के लिए जो एक संवैधानिक देश में रहते हैं, 

     आज हम आपको अलग-अलग देशों के अलग-अलग अजीबोगरीब कानून के बारे में बताने वाले हैं जिनके बारे में जानकर आपको आश्चर्य होगा। 
    तो चलिए आपको बताते हैं दुनिया के अजीबो गरीब कानून



सवाल - 01 ऐसा कौन सा देश है जहां भगवान बुद्ध की तरफ पीठ करके सेल्फी लेना आपत्तिजनक माना जाता है और गैरकानूनी भी हैं.?

जवाब - श्रीलंका

श्रीलंका में भगवान बुद्ध की प्रतिमा की तरफ पीठ करके सेल्फी लेना आपत्तिजनक माना गया है

सवाल - 02  वह कौन सा देश है जहां पर औरतों के चेहरे को ढकना अवैध माना जाता है.?

जवाब -  डेनमार्क

है न अजीबो गरीब कानून, जी हां दोस्तों डेनमार्क में पब्लिक में चेहरे को ढकने वाले कपड़े पहनना अवैध माना गया है इस कानून को संसद में 2018 को मंजूरी दी गई थी।


सवाल - 03 वह कौन सा देश है जहां पर रात को 10:00 बजे के बाद टॉयलेट में फ्लैस (बटन दबाना) करना गैरकानूनी है.?

जवाब - स्विट्जरलैंड

कितना अजीबो गरीब कानून हैं, आपको जानकर आश्चर्य हुआ होगा लेकिन यह अजीबो गरीब कानून सही है, स्विट्जरलैंड में रात 10:00 बजे के बाद टॉयलेट में फ्लैस करना गैरकानूनी माना गया है सरकार का मानना है कि इससे ध्वनि प्रदूषण बढ़ता है।

सवाल - 04  वह कौन सा देश है जहां पर नीले रंग की जींस पहनने पर प्रतिबंध है.?

हैं ना अजीबो गरीब कानून चलिए जानते हैं,


जवाब - उत्तर कोरिया

उत्तर कोरिया के किम जोंग अजीबो गरीब कानून बनाने में मशहूर हैं, उन्होंने अपनी संस्कृति को बचाने के लिए नीले रंग की जींस पर प्रतिबंध लगाया हुआ है।

सवाल - 05 वह कौन सा देश है जहां पर महिलाओं का गैर मर्द के साथ हाथ मिलाना अपराध है.?

जवाब -  ईरान

जी हां ईरान में किसी गैर मर्द के साथ हाथ मिलाना अपराध माना जाता है। चाहे वो किसी भी लेवल पर हो।

सवाल - 06 वह कौन सा देश है जहां पर बिना शर्ट पहने आप गाड़ी ड्राइव नहीं कर सकते

जवाब -  थाईलैंड 

अक्सर देखा जाता है की लोग अपनी शर्ट उतार कर अपनी बॉडी दिखाते हैं और ड्राइव करते भी देखा जाता हैं लेकिन थाईलैंड में ऐसा करने पर अपराध की श्रेणी में आता हैं। 

सवाल - 07 वह कौन सा देश है जहां पर औरतों को ऊंची एड़ी के चप्पल और जूते पहनना प्रतिबंध है।?

जवाब -  ग्रीस

ग्रीस में महिला पर्यटकों को ऊंची एड़ी के जूते कहने से सख्त मना है क्योंकि उनका मानना है की इससे स्मारकों में छेद होने का खतरा रहता है क्योंकि शरीर का पूरा दबाव इस पर ही रहता है।

सवाल - 08 वह कौन सा देश है जहां पर पैसों पर पैर रखना गैरकानूनी है.?

जवाब -  थाईलैंड

थाईलैंड में पैसे पर पैर रखना अवैध माना जाता है।,क्योंकि यहां नोटो पर शाही परिवार की तस्वीरें छपी हुई होती है और यहां पर किसी भी शाही परिवार की छवि खराब करना गैरकानूनी है।


  हमारी धरती पर कुछ घटनाएं ऐसी होती हैं जिनका किसी को ज्ञात नहीं होता है क्योंकि या तो वह घटनाएं किसी के सामने घटित नहीं होती हैं या फिर सार्वजनिक नहीं होती हैं 
तो चलिए लिए जानते हैं कुछ दुनिया के बारे में 

      दुनिया के अजीबो गरीब सवाल और जवाब


सवाल 09 
पहला अजीबो गरीब सवाल, मछलियां कितने समय तक आपनी आंखे बन्द रखती हैं।

उत्तर - मछलियां कभी अपनी आंखे बन्द नहीं करती 
आपको यह जानकर आश्चर्य हुआ होगा लेकिन यह सच है।


सवाल 10
ऐसा कोनसा जानवर है जो कूद नहीं सकता है 

उत्तर - 
ये तो आप जानते ही होंगे की जानवर जितना भारी होगा उतनी ही उसकी कूदने की अक्षमता कम होगी तो उसका जवाब है हाथी जो कभी कूद नहीं सकता।

सवाल 11
ऐसा कोनसा जीव है जो एक ही बार में दो दिशाओं में देख सकता हैं।

उत्तर -
गिरगिट , जी हा दोस्तो गिरगिट ही इकलौता ऐसा जानवर है जो एक बार में दो दिशाओं में देख सकता हैं क्यों की इसकी दोनो आंखे अलग अलग नियंत्रित होती हैं

सवाल 12
एक कछुआ कितने समय तक जिंदा रह सकता हैं।

उत्तर 
एक कछुए की उम्र 250 से 300 साल होती हैं।
है ना अजीबो गरीब सवाल, लेकिन यह सच है की एक कछुआ इतने लंबे समय तक जीता है।

सवाल 13
वह कौनसा जीव हैं जिनमे 9 दिमाग होते हैं।

उत्तर -
Octopus, ऑक्टोपस(अष्ट बाहु)
जी हा दोस्तो यह एक समुद्री जीव हैं जिसे अष्ठ बाहु भी कहा जाता है , अष्ट बाहु इस लिए कहा जाता है की इसके 8 पंजे होते है यानी की 6 यह पैर के रुप में काम लेता है और 2 हाथ के रुप में इस्तमाल करता हैं।

सवाल 14
एक तितली का दिल एक मिनट्स में कितनी बार धड़कता है।


उत्तर -
एक तितली का दिल एक मिनट्स में 500 बार धड़कता हैं।

सवाल 15
ब्रह्मांड का सबसे बड़ा ग्रह कौनसा हैं।

उत्तर -
वैज्ञानिकों द्वारा खोजे गए ग्रह में अभी तक  का सबसे बड़ा ग्रह बृहस्पति ग्रह है , यह पृथ्वी से 13 गुना बड़ा हैं।

सवाल 16
दुनिया की सबसे तेज ध्वनि करने वाला जानवर(जीव) कौनसा हैं।

उत्तर-
कितना अजीब सवाल हैं ना, लेकीन ब्लू व्हेल दुनिया की सबसे तेज ध्वनि करने वाला जानवर है, यह एक मछली हैं जो समुद्र में देखी जाती हैं यह एक बार में 188 डेसिबल की ध्वनि पैदा कर सकती है। जो एक जेट इंजन से भी ज्यादा हैं।

 सवाल 17
धरती का सबसे जहरीला सांप कौनसा हैं,

उत्तर 
Hydrophinae Sea Snake इसे समुद्री सर्प भी कहा जाता हैं, क्यों की यह समुद्र में ही देखा जाता हैं। यह इतना जहरीला होता है की इसके 100 मिलीग्राम जहर से हजारों लोगो की जान जा सकती हैं 

सवाल 18
धरती का सबसे बड़ा पक्षी कौनसा हैं।

उत्तर
शुतुरमुर्ग , दुनिया का सबसे बड़ा पक्षी शुतुरमुर्ग है। और यह 70 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ भी सकता हैं।


ऐसे ही मजेदार सवाल जवाब और देखने के लिए हमारे होम पेज में जाए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ