*15 मजेदार पहेलियाँ*
1. छोटा हूं पर बड़ा कहलाता हूं दही के तालाब में नहाता हूं बताओ मैं क्या हूं?
उत्तर : दही बड़ा
2. वह क्या है जिसे आप एक बार खा कर दोबारा नहीं खाना चाहते हैं ?
उत्तर : धोखा
3. वह क्या चीज है जिसे लड़के रोज पहनते हैं और लड़की साल में एक बार पहनती है?
उत्तर : जनेऊ
4. ऐसी कौन सी भाषा है जो खाने के काम भी आती है?
उत्तर : चीनी भाषा
5. ऐसी कौन सी चीज है जिसे लड़की पहनती भी है और खाती भी है?
उत्तर : लॉन्ग
6. ऐसा क्या है जिसे हम देख सकते हैं लेकिन छू नहीं सकते ?
उत्तर : सपना
7. एक लड़का और एक डॉक्टर शॉपिंग कर रहे थे लड़का डॉक्टर का बेटा था लेकिन डॉक्टर लड़के का पिता नहीं था तो बताओ डॉक्टर कौन था?
उत्तर : लड़के की मां
8. कौन सा फल मीठा होने के बावजूद बिकता नहीं है ?
उत्तर : मेहनत का फल
9. लोग मुझे खाने के लिए खरीदते हैं पर खाते नहीं बताओ क्या?
उत्तर : चम्मच
10. ऐसी कौन सी चीज है जिसे जितना खींचो वह उतनी ही छोटी होती जाती है?
उत्तर : सिगरेट
11. वह कौन सी चीज है जिसे काटने पर लोग गाना गाते हैं ?
उत्तर : केक
12. ₹10 में ऐसा क्या खरीदोगे की पूरा कमरा भर जाए ?
उत्तर : माचिस और मोमबत्ती जिसकी मदद से पूरा कमरा रोशनी से भर जाएगा
13. वह क्या है जो आपके पास जितना ज्यादा होगा आपको उतना ही कम दिखाई देगा ?
उत्तर : अंधेरा
14. एक आदमी ने अपने हाथ पानी से धोए फिर भी उसके हाथ भीगे नहीं बताओ कैसे?
उत्तर : क्योंकि उसने दस्ताने पहन रखे थे
15. ऐसी कौन सी चीज है जो पानी पीते ही मर जाती है ?
उत्तर : प्यास
ये भी पढ़े
A और B भाई है। C और D बहने है। A का पुत्र D का भाई है। तो B तथा C में क्या रिश्ता है ?
ऐसे ही सवाल जवाब देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल से जुड़े हमारे चैनल को सब्सक्राइब करें
0 टिप्पणियाँ