सवाल जवाब पहेलिया, logical thinking, IQ Test question !! sawal jawab paheli

 पहेली और जवाब, SAWAL JAWAB PAHELI

सवाल जवाब पहेली बुझाना बहुत आसान भी हैं, और बहुत कठिन भी, अगर आपने सवाल को ठीक से पढ़ लिया हैं और समझ लिया हैं तो उसका जवाब देना बहुत आसान है, इस लिए आप पहेली को ठीक से पढ़े समझे और फिर जवाब दे, अगर आपको पहेली का उत्तर नही आता हैं तो हमने सभी पहेलियों के उत्तर भी दिए हैं,
      लेकिन हमारे सवाल जवाब पहेली के उत्तर आप खुद से देने की कोशिश करे ताकि आपकी समझ और सोचने की क्षमता में वृद्धि हो।
    तो चलिए शुरु करते है मजेदार सवाल जवाब पहेलियां जवाब के साथ।

SAWAL NO.01 
वह कौन सा नंबर है जिसे उल्टा करने पर भी वही नंबर दिखाई देता हैं.?

JAWAB - 1961


SAWAL No.02 
वह कौन सी चीज है जो सोने कि हैं लेकिन सोने से सस्ती है.?
क्या आप बता सकते हैं, दिमाक पर जोर डालकर सोचिए।


JAWAB- चारपाई 

SAWAL No.03
 ऐसी कौन सी चीज है जो ऊपर तो जाती है लेकिन नीचे नहीं आती है?
क्या हो सकता है..?

JAWAB - उम्र 

SAWAL No.04
वह कौनसा जानवर हैं जिसका सिर काटने पर भी 9 दिन तक जिंदा रह सकता हैं?
ऐसा भी कोई जानवर हो सकता हैं.?
JAWAB - कोकरोच 

SAWAL No.05
माना कि लड़की की उम्र 17 वर्ष है तो बताओ उसके पिता का क्या नाम होगा.?

JAWAB- माना 

SAWAL No.06
वह कौनसी चीज हैं जो दो बार नि: शुल्क मिल जाती हैं लेकिन तीसरी बार नहीं?

JAWAB - दांत (दांत जीवन में दो बार गिरते हैं और वापस आ जाते हैं, लेकिन उसके बाद टूटा हुआ वापस नहीं आयेगा)

SAWAL No.07
ऐसी कौनसी चीज है जिसको बहुत बुरा माना जाता है लेकिन फिर भी लोग उसे पीने की सलाह देते हैं.?


JAWAB - गुस्सा 

SAWAL No.08
 रात में रोती हू दिन में सुकून से सोती हूं, बताओ कौन हूं मैं?

JAWAB - मोमबत्ती 

SAWAL No.09
100 पैर 72 आंखें बताओ कितनी मुर्गी और कितने हाथी.? 
यह तो गणित का सवाल है, हो सकता हैं आपको आसानी से आ जाए, जवाब देने के कोशिश जरुर करें।


JAWAB- 14 हाथी और 22 मुर्गी 

SAWAL No.10
वह क्या हैं जिसे कोई चुरा नहीं कर सकता?

JAWAB - विद्या, ज्ञान 
इंसान सब कुछ चुरा सकता है लेकिन विद्या ही एक ऐसी चीज है जिसे कोई चुरा नहीं सकता।

पहेली बुझाओ सवाल जवाब लंबे समय से चले आ रहें हैं यह पहेलियां बच्चो को जरुर बतानी चाहिए।

SAWAL No.11  
वह क्या हैं जो जून में होता हैं लेकिन दिसंबर में नहीं होता आग में होता है लेकिन पानी में नहीं होता.?
थोड़ा सोचेंगे तो जरुर जवाब जवाब मिलेगा।


JAWAB - गर्मी 

SAWAL No.12
कल्पना कीजिए कि आप एक हैं कमरे में है जहां चारो ओर घोर अंधेरा हो और उसमें कोई दरवाजा या खिड़की नहीं हो, तो आप उसमे से बाहर कैसे निकलेंगे।


JAWAB -  आप कल्पना करना बंद कर दीजिए, अपनें आप बाहर आ जायेंगे 😄

SAWAL No.13
एक महिला 1970 में पैदा हुईं और 1970 में ही मर गई जब वह मरी तब उसकी उम्र 60 वर्ष थी वह कैसे?

JAWAB- वह रूम नंबर 1970 में पैदा हुई थी, और उसी में मर गई।

SAWAL No.14
एक गड़रिया 15 भेड़ लेकर उनको चराने गया, इसमें से दो भेड़ों को शेर खा गया, दो को कुत्तों ने काट लिया और तीन भेड़े बीमार हो गई तो आप बताए अभी गड़रिया के पास कितनी भेड़ बची हैं।

JAWAB- 13 
उदाहरण - शेर ने 2 भेड़ों को ही खाया हैं, बाकी सब जिंदा हैं।

SAWAL No.15
एक आदमी हर एक घंटे बाद 1.5 किलोमीटर चलता है तो वह 20 घंटे में कितनी दूरी तय करेगा।

JAWAB-15 किलोमिटर 
क्यों की वह हर 1 घंटे बाद 1.5 किलोमीटर चलता है 

SAWAL No.16
एक मुर्गी एक दिन में तीन अंडे देती है तो तीन मुर्गी तीन दिन में कितने अंडे देगी।

JAWAB- 27
 मुर्गी।   अंडे।     दिन 
1            3        1
3            9        1
3            27      3

SAWAL No.17
वह क्या है जो हमारे पास होता है और हम उसे पकड़ नहीं सकते

JAWAB- परछाई 

आपने हमारे कितने सवालों के सही जवाब दिए यह हमें कमेंट में जरूर बताएं।

ऐसी ही सवाल जवाब पहेली और बुद्धि परिक्षण वाले सवाल जवाब पढ़ने के लिए हमारे होम पेज जाए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ